गोपनीयता नीति
अंतिम अपडेट: 19 Oct 2026
क़ानूनी समीक्षा के लिए मसौदा। digitalsarthi.org, मेंबर एरिया, सारथी असिस्टेंट और हमारे WhatsApp नंबर से लिए गए व्यक्तिगत डेटा के लिए (to be added) डेटा फ़िड्यूशियरी है। हम डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP अधिनियम) का पालन करते हैं।
हम क्या लेते हैं और क्यों
- खाता: नाम, मोबाइल नंबर, वैकल्पिक ईमेल, राज्य और शहर, पासवर्ड (केवल सुरक्षित हैश के रूप में)। उद्देश्य: खाता बनाना और पहुँच देना।
- ख़रीद: ऑर्डर और भुगतान की स्थिति। कार्ड और UPI विवरण Razorpay संभालता है, हम नहीं रखते। उद्देश्य: बिलिंग, GST इनवॉइस, रिफ़ंड।
- पार्टनर भुगतान (केवल कमीशन निकालने पर): PAN, बैंक खाता (एन्क्रिप्टेड) या UPI ID। उद्देश्य: भुगतान और क़ानून के अनुसार TDS।
- पढ़ाई: देखे गए पाठ और प्रगति। उद्देश्य: आगे जारी रखना, प्रमाणपत्र, याद दिलाना।
- चैट और लीड: सारथी असिस्टेंट में लिखी बातें, और आपकी मर्ज़ी से नाम/मोबाइल। चैट 90 दिन बाद हटा दी जाती है।
- एनालिटिक्स और विज्ञापन: केवल कुकी बैनर में आपकी अनुमति से।
बच्चे
हमारी सेवाएँ वयस्कों के लिए हैं। हम बच्चों का कोई व्यक्तिगत डेटा नहीं लेते। ज़्यादा से ज़्यादा उम्र का वैकल्पिक दायरा पूछते हैं।
सहमति और आपके अधिकार
WhatsApp मार्केटिंग संदेश और एनालिटिक्स/मार्केटिंग कुकी से पहले हम आपकी सहमति लेते हैं। आप कभी भी सहमति वापस ले सकते हैं (WhatsApp पर STOP लिखें, या फ़ुटर में "कुकी सेटिंग")। DPDP अधिनियम के तहत आप अपने डेटा को देखने, सुधारने या हटवाने का अनुरोध कर सकते हैं। हमारे शिकायत अधिकारी को लिखें।
साझा करना
हम डेटा केवल सेवा चलाने वाले साझेदारों (भुगतान, वीडियो, WhatsApp, ईमेल, AI असिस्टेंट, होस्टिंग) से अनुबंध के तहत और क़ानून की ज़रूरत पर अधिकारियों से साझा करते हैं। हम डेटा बेचते नहीं।